12,Aug-2026

राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस

.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्त्वावधान में "राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस" के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों एवं पुस्तकालय के प्रति रुचि विकसित करना तथा नियमित पठन-पाठन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत लक्की शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. अर्जुन सिंह सांखला , जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के अकादमिक निदेशक प्रो. जे. जे. मिश्रा, जी.डी. मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार गिल्होत्रा एवं गोमी देवी महिला प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या माधुरी गौड़ ने पुस्तकालय विज्ञान के जनक एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए । इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकालय के महत्व तथा पुस्तकों के नियमित अध्ययन से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकों का अध्ययन करने और पुस्तकालय को अपने ज्ञानवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेमचंद द्वारा रचित प्रसिद्ध कहानी ‘बूढ़ी काकी’ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य, मानवीय संवेदनाओं तथा सामाजिक सरोकारों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी आचार्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।