14,Aug-2026

"इतिहास विषय" पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन

जी.डी. मेमोरियल कॉलेज में विद्यार्थियों को इतिहास विषय की गहन एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से इतिहास विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इतिहास विभाग,जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के डॉ. भगवान सिंह शेखावत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. भगवान सिंह शेखावत का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। अपने व्याख्यान में डॉ. शेखावत ने इतिहास के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए ऐतिहासिक घटनाओं, उनके सामाजिक प्रभाव तथा वर्तमान समय में इतिहास की प्रासंगिकता के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। डॉ. शेखावत ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें इतिहास को केवल घटनाओं के रूप में नहीं, बल्कि समाज और वर्तमान को समझने के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. हरदयाल भाटी द्वारा डॉ. भगवान सिंह शेखावत को हरित स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।