22,Aug-2026

'नेत्र स्वास्थ्य' पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

जी.डी. मेमोरियल कॉलेज में हेल्थ एंड वेलनेस क्लब के तत्त्वावधान में “भारत में अंधत्व के प्रमुख कारण” विषय पर विशेषज्ञ अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नेत्र स्वास्थ्य एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. सलोनी लेखाड़िया (एमबीबीएस, एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी) का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। डॉ. लेखाड़िया ने अपने व्याख्यान में अंधत्व के प्रमुख कारणों, नेत्र रोगों से बचाव, नियमित जांच तथा समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मोतियाबिंद, ग्लूकोमा एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा आंखों की नियमित जांच करवाने की सलाह दी। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. लेखाड़िया ने सरल भाषा में समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विशु वैष्णव द्वारा डॉ. सलोनी लेखाड़िया को हरित स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उद्बोधन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।