16,Jul-2026

Orientation Programme 2026-27

जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में “ओरिएंटेशन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन जोधपुर। सेक्टर-4, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित लक्की शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन दिनांक 16 जुलाई,2026 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्की शिक्षण संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन एस. एन. कच्छवाहा, लक्की शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. अर्जुन सिंह सांखला, अकादमिक निदेशक प्रो. जे. जे. मिश्रा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । एस. एन. कच्छवाहा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। डॉ. अर्जुन सिंह सांखला ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्हें महाविद्यालय के वातावरण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. जे. जे. मिश्रा ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, अकादमिक गतिविधियों एवं करियर निर्माण के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया तथा उन्हें नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों में बड़ा जोश और उत्साह दिखाई दिया । विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संस्थान की कार्यप्रणाली को समझा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी आचार्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे कर नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।