'महारास 2026' का भव्य आयोजन
जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में 'महारास 2026' गरबा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जोधपुर के निदेशक प्रो.एम. आर. पुरोहित, लक्की शिक्षण संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन एस. एन. कच्छवाहा, लक्की इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज के प्राचार्य डॉ. अर्जुन सिंह सांखला , जी. डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा, जी.डी.मेमोरियल ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार गिल्होत्रा द्वारा माँ भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं आरती कर किया गया। इस अवसर पर अकादमिक निदेशक प्रो. जे. जे. मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आपसी सहयोग की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। गरबा महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और संगीत की मधुर धुनों ने पूरे महाविद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालक डॉ. पूजा सांखला एवं जितेंद्र कुमार सेवग ने किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ नर्तक एवं सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्य ,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।
